Islamic Quiz in Hindi : इस्लामिक सवाल जवाब हिन्दी में।

इस्लाम एक मुकम्मल और रहमत भरा मज़हब है, जिसकी हिदायतें कुरआन करीम और हदीस से हासिल होती हैं। जब बात तालीम और इल्म की आती है तो कुरआन सबसे बड़ी किताब है जो इंसानियत के लिये हिदायत और रहनुमाई का स्रोत है। आज के दौर में लोग अपने ईमान को मज़बूत करने और इस्लामी तालीम को समझने के लिये अलग–अलग तरीक़ों से इल्म हासिल करते हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है Islamic Quiz या Quran Quiz, जिसमें सवाल-जवाब (Islamic Sawal Jawab) के ज़रिये इंसान अपने इल्म को परख सकता है।

Islamic Quiz in Hindi : इस्लामिक सवाल जवाब हिन्दी में।


Islamic Quiz in Hindi : इस्लामिक सवाल जवाब हिन्दी में।

अगर आप इस्लामी तालीम और कुरआन करीम के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो यह Islamic Quiz Hindi आपके लिये बेहद फ़ायदेमंद है। यहाँ पर आपको कुरआन शरीफ़ से जुड़े 20 अहम सवाल दिए गये हैं। हर सवाल के साथ 4 विकल्प (Options) रखे गये हैं, जिनमें से एक सही जवाब चुनना होता है। अगर आप सही जवाब पर क्लिक करते हैं तो वह हरा (Green) हो जाता है और अगर गलत जवाब चुनते हैं तो वह लाल (Red) दिखाई देगा, साथ ही सही जवाब भी दिखा दिया जाएगा। इससे आपका इल्म और भी मज़बूत होगा और आप सही जानकारी आसानी से याद रख पाएंगे।

Quran Kareem Quiz in Hindi | क़ुरान करीम सवाल जवाब हिन्दी में।


Quran Kareem Quiz (इस्लामिक क्विज़ हिंदी)

नीचे दिए गए 20 सवालों में से सही जवाब चुनें। इसमें क़ुरान पाक से मुत्तालिक सवाल जवाब है। Quran quiz, Islamic quiz, Islamic sawal jawab, Hadith quiz, Islamic history quiz जैसे टॉपिक कवर हैं।

1) कुरआन करीम में कितनी सूरतें हैं?
  • 112
  • 113
  • 114
  • 115
सही जवाब: 114
2) कुरआन की पहली सूरत कौन सी है?
  • सूरत अल-फ़ातिहा
  • सूरत अल-बक़राह
  • सूरत यासीन
  • सूरत अल-इखलास
सही जवाब: सूरत अल-फ़ातिहा
3) कुरआन की सबसे लंबी सूरत कौन सी है?
  • सूरत अन-निसा
  • सूरत अल-बक़राह
  • सूरत आले इमरान
  • सूरत तौबा
सही जवाब: सूरत अल-बक़राह
4) कुरआन किस ज़ुबान में नाज़िल हुआ?
  • अरबी
  • फ़ारसी
  • उर्दू
  • हिब्रू
सही जवाब: अरबी
5) कुरआन की सबसे छोटी सूरत कौन सी है?
  • सूरत कौसर
  • सूरत अस्र
  • सूरत नसर
  • सूरत इखलास
सही जवाब: सूरत कौसर
6) पहली वह़ी किस सूरत में नाज़िल हुई?
  • सूरत अल-फ़ातिहा
  • सूरत अल-अलक़
  • सूरत अल-इखलास
  • सूरत अल-क़मर
सही जवाब: सूरत अल-अलक़
7) कुरआन किस नबी पर नाज़िल हुआ?
  • हज़रत मूसा (a.s.)
  • हज़रत ईसा (a.s.)
  • हज़रत इब्राहीम (a.s.)
  • हज़रत मुहम्मद ﷺ
सही जवाब: हज़रत मुहम्मद ﷺ
8) कुरआन में कितने पारे (जुज़) हैं?
  • 20
  • 25
  • 30
  • 40
सही जवाब: 30
9) कुरआन में कुल कितनी आयतें हैं?
  • 6666
  • 6236
  • 6000
  • 7000
सही जवाब: 6236
10) कुरआन का दूसरा नाम क्या है?
  • अल-फुरक़ान
  • अल-इंजील
  • अज़-ज़बूर
  • अत-तौरात
सही जवाब: अल-फुरक़ान
11) कुरआन करीम किस महीने में नाज़िल हुआ?
  • रजब
  • शाबान
  • रमज़ान
  • महर्रम
सही जवाब: रमज़ान
12) कुरआन किस शहर में नाज़िल होना शुरू हुआ?
  • मदीना
  • मक्का
  • शाम
  • कूफ़ा
सही जवाब: मक्का
13) कुरआन का सबसे पहला लफ़्ज़ क्या है?
  • अल्हम्दु
  • इक़रा
  • बिस्मिल्लाह
  • कुल
सही जवाब: इक़रा
14) कुरआन की आख़िरी सूरत कौन सी है?
  • सूरत फ़लक़
  • सूरत नास
  • सूरत इखलास
  • सूरत नसर
सही जवाब: सूरत नास
15) कुरआन को सबसे पहले किताब की शक्ल में किसने जमाअ किया?
  • हज़रत अबू बकर (r.a.)
  • हज़रत उमर (r.a.)
  • हज़रत उस्मान (r.a.)
  • हज़रत अली (r.a.)
सही जवाब: हज़रत अबू बकर (r.a.)
16) कुरआन की आधिकारिक नुस्ख़ों की नकलें किस ख़लीफ़ा ने लिखवाईं?
  • हज़रत उस्मान (r.a.)
  • हज़रत उमर (r.a.)
  • हज़रत अली (r.a.)
  • हज़रत अब्बास (r.a.)
सही जवाब: हज़रत उस्मान (r.a.)
17) किस सूरत को “दिल-ए-कुरआन” कहा जाता है?
  • सूरत यासीन
  • सूरत रहमान
  • सूरत बक़राह
  • सूरत इखलास
सही जवाब: सूरत यासीन
18) किस सूरत को “उम्मुल किताब” कहा जाता है?
  • सूरत यासीन
  • सूरत बक़राह
  • सूरत अल-फ़ातिहा
  • सूरत नसर
सही जवाब: सूरत अल-फ़ातिहा
19) कुरआन की हिफ़ाज़त किसके ज़िम्मे है?
  • नबी ﷺ
  • फ़रिश्ते
  • अल्लाह
  • सहाबा
सही जवाब: अल्लाह
20) कुरआन किसके लिए हिदायत है?
  • सिर्फ मुसलमानों के लिए
  • सिर्फ मोमिनों के लिए
  • सारी इंसानियत के लिए
  • सिर्फ अरबों के लिए
सही जवाब: सारी इंसानियत के लिए


नोट: आज आपने क़ुरान करीम ( Quran Kareem Quiz ) से मुत्तालिक सवाल जवाब पढ़ा। हम और ही ऐसे सवाल जवाब की पोस्ट इस वेबसाइट पर लाने वाले हैं। हमें उम्मीद है आपको ये Islamic Quiz Hindi, आपको पसन्द आया होगा। हम ऐसे ही इस्लामिक सवाल जवाब का सिलसिला जारी रखेंगे। जो हम सब के इस्लामिक इल्म में इजाफा करगा। आप इस पोस्ट को शेयर जरुर करे। और ऐसे ही इस्लामिक इनफार्मेशन के लिए Islamicwaqia.com से जुड़े रहे। 
Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now