Dusra Kalma in Hindi | दूसरा कलमा हिन्दी में

 अस्सलामु अलैकुम 

आज हम आपके लिए दुसरा कलमा बिल्कुल आसान शब्दों में लिख रहा हूं। जिसे पढ़ने और याद करने में आपको थोड़ी भी दिक्कत नहीं होगी। दुसरा कलमा तर्जुमा के साथ हिन्दी और उर्दू मे लिख रहे हैं। इसके साथ एक फोटो भी दुसरा कलमा का है। जिसे आप सेव करके अपने मोबाइल फोन मे रख सकते हैं।

दूसरा कलमा इस्लामी ईमान के नईम पर सब से अहम है, ये कलमा एक मुसलमान की तस्दीक है कि वह सिर्फ एक ख़ुदा को मानता है, और उसके सिवा कोई दूसरा माबुद नहीं है। दुसरा कलमा की फजीलत की तफ़सीलात कुछ इस तरह से हैं।

० तौहीद का बयान - दुसरा कलमा तौहीद का बयान करता है यानि एक ख़ुदा को मानने की तस्दीक करता है,ये कलमा जाहिर करता हैं कि सिर्फ अल्लाह ही पुजनें वाला माबूद है और उसके सिवा कोई सरीक नहीं है।

० नबी करीम सल्ललाहू अलैहि वसल्लम की नबुवत की तस्दीक - दुसरा कलमा मे ये बयान किया गया है कि मुहम्मद सल्ललाहू अलैहि वसल्लम अल्लाह के बन्दे और उसके रसूल हैं। ये इस्लामी ईमान का अहम हिस्सा है, क्योंकि हमे यकीन होना चाहिए कि मुहम्मद सल्ललाहू अलैहि खुदा के रसूल हैं और उनकी बातों और सुन्नतों का पाबंद होना चाहिए।

० ईमान की तस्दीक - दुसरा कलमा एक मुसलमान की ईमान की तस्दीक है, इसे पढ़ने और याद करने से मुसलमान अपना ईमान तस्लीम करता है। ये कलमा उम्मते मुस्लिमा के लिए बहुत अहम है। और हमे हर रोज इसको पढ़ने और याद करने की कोशिश करनी चाहिए।

दूसरा कलमा शहादत हिंदी में | Dusra Kalma Hindi Mein

बिस्मिल्लाहिर् रहमानी रहिम।

अश-हदु अल्लाह इल्लाहा इल्लल्लाहु वह-दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्ना मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ।

Dusra Kalma in Hindi, Urdu | दूसरा कलमा हिन्दी और उर्दू मे।

दूसरा कलमा शहादत का तर्ज़ुमा । Dusra Kalma Hindi Tarzuma 

दुसरा कलमा का तर्जुमा कुछ इस तरह है 
"मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह ही के सिवा कोई माबूद नहीं है, वह अकेला है और उसका कोई शरीक नहीं है, और मैं गवाही देता हूँ कि हज़रत मुहम्मद ( सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) अल्लाह के नेक बंदे और आख़िरी रसूल हैं।"

Dusra Kamla Shahadat in Arabic with Urdu Tarzuma.

اَشْهَدُ اَنْ لَّآ اِلٰهَ اِلَّا اللهُ وَحْدَہٗ لَاشَرِيْكَ لَہٗ وَاَشْهَدُ اَنَّ مُحَمَّدًا عَبْدُهٗ وَرَسُولُہٗ

Dusra Kalma in Hindi, Urdu | दूसरा कलमा हिन्दी और उर्दू मे।

Dusra Kamla Urdu Tarzuma । दुसरा कलमा तर्जुमा।

میں گواہی دیتا ہو کی الله کے سوا کوئی معبود نہی ،وو اکیلا ہے اور اسکا کوئی شریک نہی اور میں گواہی دیتا ہو کی حضرت محمّد سلّللاہو علیھ وسلّم الله کے بندے اور رسول ہیں .

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now